फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना अनुमति नहीं निकलेगा कोई जुलूस, न ही होगा उसके मार्गों में कोई बदलाव

Sun, 15 Sep 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अधिकारियों ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएं। उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का फेरबदल न किया जाए।
विज्ञापन
सादाबाद में जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद एसडीएम संजय कुमार और सीओ हिमांशु माथुर ने 15 सितंबर को नगर में ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा और न हीं जुलूस के मार्गों में कोई बदलाव होगा।

विज्ञापन


अफसरों ने जुलूस के आयोजक, धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन-पुलिस से सहयोग करने की अपील की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएं। उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का फेरबदल न किया जाए। लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें