फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव छोड़ने की सूचना से मची खलबली, पहुंची पुलिस, यह निकला मामला

Sat, 20 Jul 2024 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव छोड़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को पता लगा कि जिस व्यक्ति ने गांव छोड़ने की बात कही थी, उसका अपने ही परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। यह व्यक्ति दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराना चाहता है।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पट्टी सावंत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव छोड़ने का एलान कर दिया। चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। जिस व्यक्ति ने गांव छोड़ने की बात कही थी, उसका अपने ही परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। यह व्यक्ति दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराना चाहता है। अगर कोई भी तहरीर आती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें