फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras City Station: ट्रेन में कर रही थी सफर, हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म

Sat, 20 Jul 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली ट्रेन में बिहार की महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में यात्रा कर रहीं इगलास के सरकारी अस्पताल की नर्स ने स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला का प्रसव कराया।
विज्ञापन
नवजात बच्चियों के साथ पति व आरपीएफ टीम - फोटो : आरपीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षा में एक महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। आरपीएफ प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली ट्रेन में बिहार की महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। शाम करीब छह बजे ट्रेन के हाथरस सिटी पर रुकने पर महिला को उनके पति रमेश कुमार यादव पुत्र श्रीकसुन यादव निवासी-बलुही थाना बेणहा जिला-पश्चिम चंपारण बिहार को रेल कर्मियों के सहयोग से उतारा।

एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस के आने में देरी होने के कारण महिला को पीड़ा बढ़ गई। लिहाजा ट्रेन में यात्रा कर रहीं इगलास के सरकारी अस्पताल की नर्स नीतू शर्मा ने स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला का प्रसव कराया। महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें