फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिंक बूथ पर मतदान से ज्यादा सेल्फी लेने का रहा क्रेज, वोट और फोटो दोनों हुए एक साथ

Thu, 11 May 2023 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लैंगिक समानता का संदेश देने के लिए प्रत्येक नगर निकाय में एक पिंक बूथ बनाया गया। इन बूथों को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया। हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में गढ़ी तमना स्थित संविलियन विद्यालय को पिंक बूथ बनाया गया।
विज्ञापन
पिंक बूथ पर सेल्फी लेती युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर निकाय क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया गया था, लेकिन यह बूथ महज महज सेल्फी पॉइंट तक ही सिमटकर रह गए और आदर्श पिंक बूथ साबित नहीं हो सके। यहां मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की गई। 

विज्ञापन


लैंगिक समानता का संदेश देने के लिए प्रत्येक नगर निकाय में एक पिंक बूथ बनाया गया। इन बूथों को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया। हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में गढ़ी तमना स्थित संविलियन विद्यालय को पिंक बूथ बनाया गया। इस बूथ पर आयोग के निर्देशों के अनुरूप कोई सुविधा नहीं थी। 

मतदान शुरू होने के बाद कुछ देर तक लोगों ने पिंक बूथ पर सेल्फी ली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए मोबाइल फोन लेकर अंदर जाना प्रतिबंधित कर दिया, जिससे मतदाता सेल्फी भी नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें