राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को लगेगी। लोक अदालत में कोई शुल्क नहीं लगता। इसमें अधिवक्ता की बाध्यता नहीं होती है। लोक अदालत के निर्णय की कहीं भी अपील नहींं होती है।
हाथरस जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने 9 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारियों के साथ 29 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपर जनपद न्यायाधीश और नोडल अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई बैठक में जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अंतिम रूप निस्तारण के लिए तैयार वादों के संबंध में समीक्षा की और ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के संबंध में विचार-विमर्श किया।