फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे उठेगी डोली: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के गहने-नकदी चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण ले गए चोर

Mon, 18 Dec 2023 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

17 दिसंबर की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब उनका बेटा 18 दिसंबर सुबह घर पहुंचा। मकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घर के अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड पर अनमोल व्यू में 17 दिसंबरर की रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर बेटी की शादी के  लिए रखे आभूषण और लाखों की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस व श्वान दस्ता मौके पर पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन



उदयवीर सिंह पुत्र पतिराम निवासी अनमोल व्यू लहरा रोड थाना हाथरस गेट प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उदयवीर ने बताया कि उनकी मां का 16 दिसंबर को देहांत हो गया था। रविवार को वह घर से ताला लगाकर परिजनों के साथ पैतृक गांव नगला भूरा गए थे। अनमोल व्यू वाले घर में कोई नहीं था। 17 दिसंबर की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब उनका बेटा 18 दिसंबर सुबह घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घर के अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी। सभी मौके पर पहुंच गए। उदयवीर सिंह ने बताया कि चोर करीब 1.25 लाख रुपये कीमत के आभूषण व करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें