प्रभारी मंत्री असीम अरुण अमृतकाल बजट संगोष्ठी में शिरकत करने हाथरस पहुंचे। संगोष्ठी में असीम अरूण ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट बहुआयामी और समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए सभी प्रकार की योजनाओं को समावेषित किया गया है।
हाथरस के भाजपा जिला कार्यालय पर अमृत काल बजट गोष्ठी का आयोजन हुआ। हाथरस जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने केंद्र सरकार के बजट पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट बहुआयामी और समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए सभी प्रकार की योजनाओं को समावेषित किया गया है। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के प्रयोग के लिए हरित विकास योजना एवं कृषि को अन्न हब बनाने के एलान किया गया है।
अमृतकाल बजट संगोष्ठी की अध्यक्षता लायंस क्लब के गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष कपिल अग्रवाल रहे। बजट समिति के प्रमुख डॉ एसपीएस चौहान ने बजट पर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
संगोष्ठी में जिला प्रभारी चौ. देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, सदर विधायक अंजुला माहौर, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, रामवीर सिंह परमार आदि मौजूद रहे।