फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिकायत निस्तारण में सादाबाद तहसील प्रदेश में नंबर वन

Sun, 05 Feb 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसे लेकर तहसील कर्मियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को तहसील कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाता है। प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेज दी जाती है।
शिकायत करने वाले व्यक्ति कार्रवाई संतुष्ट हैं कि नहीं जानकारी भी ली जाती है। प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में सादाबाद तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि तहसील में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में तहसील नंबर वन बनी। अधिकारियों की कार्यशैली के चलते प्रथम स्थान मिला है। तहसील में जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जनवरी में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें