फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के फार्म 17 मई से भरे जाएंगे, सात जून तक होंगे आवेदन

Tue, 16 May 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी एक विषय में व कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी दो विषयों में में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुल्क 256 रूपए 50 पैसे निर्धारित है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए येग्य परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर 17 मई से शुरू हो जाएगा। आवेदन प्रक्रिया सात जून रात्रि 12 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी एक विषय में व कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी दो विषयों में में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुल्क 256 रूपए 50 पैसे निर्धारित है। 

इंटरमीडिएट में मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्यिक वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक एक विषय में,  कृषि भाग एक व दो में निधार्रित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में एवं व्यवसासायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे। परीक्षा शुल्क 306 रूपए निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा कराकर शुल्क के चालान की मूल प्रति के साथ ऑनलाइन भरे हुए आवेदन की प्रति डाउनलोड कर भेजनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें