पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अवैध निर्माण पर पहले संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाते हैं। निर्माण न रुकने की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। बात अगर पिछले छह महीने की करें तो आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। बावजूद इसके एक-एक करके यहां कुल 300 अवैध निर्माण खड़े हो चुके हैं।
एफआईआर दर्ज होते ही तेज हो जाता है निर्माण
आसपास के लोगों का कहना है कि किला परिसर में बनाए जाने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ जैसे ही पुरातत्व विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाती है, वैसे ही मकान तैयार कराने की गति को और तेज कर दिया जाता है। मकान पूरा होने के बाद कागजी कार्रवाई चलती रहती है और एक और नया मकान तैयार करने की तैयारी शुरू हो जाती है।
पुरातत्व विभाग की ओर से लगातार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नए मकान का निर्माण शुरू होने के साथ ही नोटिस दिया जाता है। नोटिस की एक प्रति जिला प्रशासन को दी जाती है। लगातार मकान बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही हैं।-मुदस्सर अली, क्षेत्राधिकारी पुरातत्व विभाग आगरा।