फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास अड्डा रेल फाटक रहा बंद, लोगों ने झेलीं परेशानी

विज्ञापन
हाथरस : रेलवे ट्रैक पर पैकिंग मशीन से होता मरम्मत का कार्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास अड्डा क्रॉसिंग से लेकर तालाब चौराहे तक सोमवार को मशीन की मदद से रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम हुआ। इस कारण इगलास अड्डा रेलवे फाटक बंद रहा। आवागमन प्रभावित होने से लोगों को गंतव्य तक आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने से मथुरा रोड पर जाम के हालत रहे।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों में ट्रैक फैक्चर की घटनाएं होती रहती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रैक के सहारे गिट्टी आदि डालने के साथ पैकिंग मशीन से मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इगलास अड्डा रेलवे क्रॉसिंग से तालाब चौराहे तक यह काम हुआ। इस कारण इगलास अड्डा रेल फाटक बंद रहा। लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। उन्हें लंबा फेर तय करके एक से दूसरे छोर पर पहुंचना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें