फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए।
जनपद अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बरहद मजरा मतवारी निवासी प्रमोद व संजीव निजी काम से शहर के अटल टाल निवासी आशू शर्मा के पास आए थे। तीनों बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ रोड की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। वहां उनको उपचार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें