फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: हुरियारों ने सिपाहियों को पीटा, 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार, छह फरार

Tue, 26 Mar 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली के दिन हुरियारों ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया। मामले में 17 लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दबिश देकर 11 नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।  अभी छह लोग फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल पुलिस कर्मी भरत का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली के दिन 25 मार्च दोपहर दो बजे कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला अहीरान में कुछ हुरियारों ने पहले वाहन चालक को रोक कर परेशान किया। मना करने पर पुलिस कर्मियों को पीटा। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर 17 लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ले के कुछ लोग डीजे बजा कर नृत्य कर रहे थे। इसी बीच नाच रहे कुछ लोगों ने एक चौपहिया वाहन को रोक लिया। बाण तिराहे पर डयूटी कर रहे सिपाही भरत ने इसका विरोध किया। सिपाही के बीचबचाव में चौपहिया वाहन सवार बच कर निकल गया, लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर कोतवाली से सिपाही जितेंद्र कुमार, रोहन कुमार, उपनिरीक्षक भवानीशंकर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल सिपाही भरत कुमार को बचाने की कोशिश की। इस पर उपरोक्त नामजदों व मौजूद लोगों ने सिपाहियों को पीटा। सिपाहियों की वर्दी भी फट गई। पुलिस कर्मियों को जैसे तैसे बचाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सीओ सिकंदराराऊ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दबिश देकर 11 नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 17 नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी छह लोग फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें