फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सेना में भर्ती के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे युवा

विज्ञापन
गांव गढ़ उमराव में सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
अशोक वार्ष्णेय
विज्ञापन

सादाबाद। सेना में भर्ती के प्रति युवाओं में खासा जुनून देखने को मिल रहा है। अनेक स्थानों पर युवाओं की टोलियां सुबह-शाम सेना में भर्ती की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। सर्दी हो या गर्मी, यह युवा कई घंटे तक सड़कों पर कई किमी की दौड़ लगाने के साथ ही कसरत करने में व्यस्त हैं। सेना में भर्ती होने का जज्बा इनके चेहरों पर साफ नजर आ रहा है। इस बार भी सेना में भर्ती होने के लिए जिले के 11,885 युवाओं ने आवेदन किया है।
गौरतलब है कि 15 फरवरी से छह मार्च तक आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी को सादाबाद क्षेत्र के युवाओं की सेना भर्ती रैली होनी है। इसमें सादाबाद तहसील क्षेत्र के 4,730 युवा सहभागिता करेंगे। लिहाजा, क्षेत्र के हजारों युवा पिछले काफी समय से रोजाना सेना में भर्ती होने का अभ्यास कर रहे हैं। तड़के चार बजे से ही युवा सड़कों, मैदानों में दौड़ लगाने के लिए निकल रहे हैं। वार्म अप, पुश अप, लंबी कूद, बीम निकालने और दौड़ने का अभ्यास लगातार किया जा रहा है। कस्बे के अलावा क्षेत्र के मथुरा रोड, राया रोड, आगरा रोड, मुरसान रोड आदि जगहों पर दौड़ लगाते और व्यायाम करते यह युवा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले सेना में जाना ही है पहली प्राथमिकता
गौरतलब है कि देश सेवा में काफी संख्या में सैनिक देने वाले इस जिले में सादाबाद तहसील की खास पहचान है। सेना में भर्ती होना यहां के युवाओं की आज भी पहली प्राथमिकता है। यहां के सैकड़ों जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहादत दी है। यहां के युवा आज भी अध्यापक, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बारे में बाद में सोचते हैं।
दौड़, बीम, कूद व कसरत का लक्ष्य कर रहे पूरा
सेना में भर्ती के लिए अभी 16 सौ मीटर की दौड़ साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। यहां 10 से लेकर 20 तक युवा ग्रुप में दौड़ लगाते हैं। कई युवा अकेले ही दौड़ लगाने निकल पड़ते हैं। युवा दौड़, बीम, कूद व कसरत का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।
सेना भर्ती रैली में जिले के 11,885 युवाओं ने किया आवेदन
17 फरवरी को सादाबाद तहसील क्षेत्र से 4730, 18 फरवरी को हाथरस तहसील क्षेत्र से 3720, 16 फरवरी को सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र से 1936 और 16 फरवरी को ही सासनी तहसील क्षेत्र से 1499 युवा सेना भर्ती रैली का हिस्सा बनेंगे।
युवाओं के बोल
सेना भर्ती रैली के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैने हर स्तर पर भर्ती के लिए तैयारी की है। सुबह-शाम दौड़ और कसरत की है। मैं सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा करना चाहता हूं।
-पुनीत चौधरी, विधिपुर
सेना में शामिल होने का सपना स्कूली दिनों से ही देख लिया था। ऐसे में किसी दूसरी नौकरी के बारे में सोचा ही नहीं। सेना में शामिल होकर देश सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है।
-अनिल गौतम, नगला धोकला
फौज मेें भर्ती होने के लिए मेरी मेहनत जरूर रंग लाएगी। मुझे पूरा भरोसा है। अब मैने देश सेवा के लिए सेना में शामिल होने की ठान ली है, इसलिए मैं अपने इस सपने को पूरा करके रहूंगा।
-देवो चौधरी, विधिपुर
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता हूं। मेरे लिए देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। सुबह शाम सड़कों पर दौड़ लगा रहा हूं। तैयारी पूरी है और भर्ती में सफल होकर भी रहूंगा।
-कान्हा, गढ़ उमराव
सेना में भर्ती के लिए हर रोज सुबह से लेकर शाम तक तैयारी कर रहा हूं। सुबह-शाम दौड़, कसरत में आदि में गुजर रहे हैं। भर्ती के तय मानक को आधार मानकर तैयारी में जुटा हुआ हूं। इसमें सफल होकर ही रहूंगा।
विज्ञापन

-विशाल, सिथरापुर
पिछले दो साल से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। सुबह तीन घंटे और शाम को दो घंटे दौड़ लगाता हूं। कसरत करता हूं। आर्मी टेक्निकल की तैयारी कर रहा हूं।
-रनवीर, सिथरापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें