फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों से रोजी-रोटी के लिए मोहताज हो जाएगा किसान

विज्ञापन
किसान महापंचायत को लेकर किसानों की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक प्रताप चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 15 फरवरी को सादाबाद में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बुधवार को गांव धाधऊ, नगला मनी, मढ़ाका, कुरावली, कोटा, पटा, करील, जटोई, बर्द्धवारी, दाऊदा और अहरई सहित कई गांवों का दौरा किया। इन पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
रालोद के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, रालोद बृज क्षेत्र प्रभारी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया और वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जो कृषि कानून लाए गए हैं, उससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा, इसलिए इन काले कानूनों को सरकार द्वारा वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

देशभर के किसान लगातार इन काले कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले रही है। लिहाजा रालोद भी किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है और इन काले कानूनों के वापस होने तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम प्रधान, रामसहाय चौधरी, बहादुर सिंह, छोटे उर्फ कर्मवीर, महीपाल सिंह, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, नरेश पौनिया, आशीष ठेनुआं, नितिन चौधरी, रमेश सिंह, भूरी सिंह, गंभीर सिंह, सुभाष, लायकराम, मलखान सिंह, राजेश चौधरी, गजेंद्र सिंह, रामकिशन शर्मा, गिर्राज सिंह, रनवीर सिंह फौजी, देवी सिंह प्रधान, हरीकृष्ण, मोनवीर, अनिल, रमेशचंद्र, महावीर प्रसाद गौतम, संजीत उपाध्याय, विनोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें