न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव लहरा के निकट वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
अलीगढ़ के बेगम बाग निवासी दीपू (26 वर्ष) पुत्र मुकेश कुमार अपने मित्र प्रत्यूष गौतम के साथ सादाबाद एक कार्यक्रम में बाइक से जा रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने लहरा बाईपास के निकट उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक दीपू की मौत हो चुकी थी। उसके साथी को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद