फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : गांव आरती में करंट लगने से मृत युवक का फाइल। फोटो - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती में शुक्रवार की देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को मृत युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव आरती निवासी 28 वर्षीय जसवंत उर्फ टिंकू पुत्र सुरेशचंद्र के मकान की बिजली शुक्रवार की रात करीब दस बजे फॉल्ट होने की वजह से अचानक गुल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह फॉल्ट को ढूंढ रहा था तो इसी दौरान उसका हाथ घर में लगे जंगले पर पड़ गया, जंगले में करंट दौड़ रहा था, इसी करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन फानन सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें