फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आतिशबाजी लेकर जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद-मुरसान रोड पर दिवाली के दिन बृहस्पतिवार की शाम को आसाराम स्कूल के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आतिशबाजी लेकर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली निवासी अजय कुमार पुत्र बनी सिंह बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से सादाबाद से आतिशबाजी लेकर अपने गांव को वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस सड़क दुर्घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार आदेश पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बीजलपुर और हेमंत पुत्र राकेश निवासी बीजलपुर सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव बीजलपुर निवासी राकेश ने कोतवाली में सड़क दुर्घटना के मामले में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई आदेश कुमार अपने गांव से दूध की सप्लाई करने गया तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेज गति व लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई आदेश और साथ में बैठा हेमंत बुरी तरह से घायल हो गए। उनका उपचार आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें