फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद के लिए हंगामा, पुलिस ने लाइन लगवाकर कराया वितरण

विज्ञापन
सादाबाद में खाद के लिए उमड़े किसानों की लाइन लगवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित कृषक सेवा केंद्र पर शुक्रवार को खाद के लिए जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल डीके सिसौदिया भी दिनभर यहां जमे रहे। सभी किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का शांति पूर्ण तरीके से वितरण कराया गया। शाम को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और जिला कृषि अधिकारी ने भी केंद्र का जायजा लिया और केंद्र संचालक को नियमानुसार खाद का वितरण करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में खाद के लिए मारामारी मची हुई है। जिन सहकारी समितियों या केंद्रों पर खाद पहुंच रही है, वहां किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को कस्बे में आगरा रोड स्थित कृषक सेवा केंद्र पर जैसे ही खाद पहुंची, वैसे ही वहां काफी संख्या में किसानों की भीड़ लग गई। खाद के लिए जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

धक्का-मुक्की होने लगी। लिहाजा केंद्र संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद कोतवाल डीके सिसौदिया, अपराध निरीक्षक चतर सिंह, कस्बा इंचार्ज जोंगेंद्र सिंह के अलावा प्रभारी कानूनगो नरेंद्रदेव ने लाइन लगवाकर खाद का वितरण कराया। खाद लेने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं और लाइन में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं। शाम तक किसानों को खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहबाजपुर में खाद के लिए हंगामा, किसान का पैर टूटा
क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में भी सहकारी समिति पर खाद का वितरण किसानों को किया गया। काफी संख्या में किसान यहां खाद लेने के लिए उमड़े। ऐसे में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इस वजह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान जितेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव छत्तरगढ़ी के पैर में फ्रेक्चर हो गया। किसी तरह जितेंद्र शिकायत लेकर्र कोतवाली पर पहुंचा और यहां आकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें