फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें काम, तभी होगा समाज का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल का भाई चारा सम्मेलन कस्बा के राधे गार्डन में रविवार को आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने समाज में सद्भावना पैदा करने के लिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जब एकता एवं भाईचारा कायम रहेगा तभी समाज विकास की राह पर अग्रसर होगा। जात-पात के भेद भाव को भुलाना होगा। ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सके।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल दिया है। महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। महंगाई आसमान छू रही है। किसानों पर जुल्म किया जा रहा है। किसान नेता करीब एक साल से कालू कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बृज क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के अलावा जिपं गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र चौधरी, जिपं. सदस्य सूआ पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश ठेंनुआ, दीपू चौधरी, मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव चौधरी व संचालन एवं आयोजन बृज क्षेत्र महासचिव सुमित चौधरी ने किया।
आयोजकों ने मंचासीन अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए। सम्मेलन में विनोद कुमार कोमल, सतीश चंचल, अमर कुमार राजा, नितिन चौहान, प्रदीप कुमार शाहिल, केशव पहलवान, मूला पहलवान, डॉ. संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा दीपू चौधरी, चौधरी महिपाल सिंह, संजय उर्फ मनोज दिवाकर, यादवेंद्र, वियोग चौधरी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, राम सहाय चौधरी, स्नेही लाल, नंद किशोर, चौ. मलिखान सिंह, सुरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, कोमल सिंह, शिवम उपाध्याय, अजब सिंह, जगवीर सिंह, रघुराज सिंह, नवी अमल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें