संगीता की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
महौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गांव बौनई में रविवार की रात एक महिला की बुखार से मौत हो गई। बीमार होने पर उसका पति उसे लेकर अस्पताल गया था। चिकित्सकों द्वारा अलीगढ़ रेफर करने पर परिजन उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गए थे। यहां दिमाग की नस फटने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, संगीता (45) पत्नी किशन स्वरूप को दो दिन पहले बुखार आया था। इस दौरान किशन स्वरूप की पुत्री भी बुखार की चपेट में आ गई थी। किशन अपनी पुत्री व पत्नी संगीता को लेकर हाथरस के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराने के लिए ले गए।
जहां पर चिकित्सकों ने रक्त परीक्षण के बाद बुखार बताया। रविवार को संगीता की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए नर्सिंग होम ले गए। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। यहां कर्मचारियों ने महिला की हालत बिगड़ती देख उसे आगरा या अलीगढ़ ले जाने की बात कही।
परिजन देर रात उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दिमाग की नस फट जाने से मौत हो जाने की बात कही। इधर, गांव में बुखार से मौत होने लोगों में हड़कंप मच गया।
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN