न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव ममौता कलां निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। लेकिन, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
दरअसल गांव ममौता कला निवासी इंद्रजीत की पत्नी मिथलेश (35) ने मंगलवार को जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन उसे उपचार के लिए कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे उपचार के जिला अस्पताल रेफर किया था।
यहां उपचार के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे सात माह की बच्ची सहित तीन बच्चों को छोड़ गई। संवाद