फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीमा विस्तार के साथ नगर क्षेत्र में आए 33 और स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने के साथ ही अब नगर क्षेत्र में स्कूलों की संख्या भी बढ़ गई है। नगर क्षेत्र में अब तीन विकास खंडों के 33 नये स्कूल जुड़ गए हैं। अब नगर क्षेत्र के स्कूलों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद इन स्कूलों में नगर पालिका की तरफ से विकास कार्य भी हो सकेंगे।
जिले के सात विकास खंडों और दो नगर पालिका परिषद में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1500 विद्यालय हैं। अब हाथरस नगर पालिका परिषद का दायरा बढ़ गया है, क्योंकि इसमें विकास खंड मुरसान, हाथरस और सासनी के कई गांव जुड़ गए हैं। गांवों के जुड़ने के साथ नगर क्षेत्र में स्कूलों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे पुराने नगर क्षेत्र के स्कूलों को काफी लाभ होगा। नगर क्षेत्र के उस वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी, जो शिक्षकों के अभाव में ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई से वंचित हैं। संवाद
विज्ञापन

सात शिक्षकों, 19 शिक्षामित्रों के भरोसे नगर के स्कूल
हाथरस नगर क्षेत्र में 19 परिषदीय स्कूल थे। इनका संचालन नगर शिक्षा अधिकारी की देखरेख में हो रहा था। इन स्कूलों में करीब छह से सात दशक पूर्व से शिक्षक-शिक्षिकाओं की नई नियुक्ति नहीं हुई है। धीरे-धीरे स्कूलों में शिक्षकों की संख्या घटती गई। एक दौर ऐसा आया कि शिक्षकों के अभाव में ये स्कूल बंद होने के कगार पर आ गए। वर्तमान में 19 स्कूलों में सात शिक्षक व 19 शिक्षामित्र तैनात हैं, जबकि इन 19 स्कूलों में 1633 बच्चों का पंजीकरण है।
नगर में सुधरेगा बेसिक शिक्षा का ढर्रा
हाथरस। विकास खंड मुरसान के 16, हाथरस के 16 और सासनी क्षेत्र का एक स्कूल नगर क्षेत्र में जुड़ गया है। इस प्रकार कुल 33 विद्यालय नगर क्षेत्र में नये जुड़े हैं। अब नगर क्षेत्र के स्कूलों की संख्या 52 हो गई है, जिससे यह बात कही जा रही है कि जो स्कूल बंद होने के कगार पर थे, अब वह भी खुल जाएंगे और गरीब तबके के बच्चों को इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण एक-एक शिक्षक पर कई-कई स्कूलों का चार्ज था, लेकिन अब 33 नये स्कूल नगर क्षेत्र में जुड़ने से सभी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। शासन की नीति के तहत ही इन स्कूलों में शिक्षकों को शिक्षण की व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल सके।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें