फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमिका ने पहुंचाया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साई प्रेमिका ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। यहां युवती ने प्रेमी को शादी करने के लिए काफी मिन्नतें की लेकिन, वह नहीं माना। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली हाथरस इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवक का अपने ही मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनके बीच कई साल से प्रेम है। इसकी जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को भी है। युवक पहले तो युवती से शादी करने की बात कहता रहा लेकिन, बाद में मुकर गया। युवती उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर युवती के परिजन भी काफी परेशान है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। यहां युवती ने युवक को शादी करने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह शादी न करने की बात पर अड़ा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें