फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में आगमन पर अन्नपूर्णा यात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा की मां अन्नपूर्णा पुर्नस्थापना यात्रा के दौरान मंचासीन सांसद, सदर विधायक, सिकंदरार? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गाजियाबाद से रवाना होकर वाराणसी तक जा रही मां अन्नपूूर्णा देवी की पुर्नस्थापना यात्रा ने बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से हनुमान चौकी के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश किया। हनुमान चौकी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरिशंकर माहौर के नेतृत्व में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पूरा वातावरण मां अन्नपूर्णा के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद यात्रा गांव समामई स्थित अर्जुन कोल्ड स्टोर पहुंची। वहां भी इसका स्वागत किया गया। कस्बा सासनी के बच्चा पार्क में भाजपाइयों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कोतवाली चौराहे पर यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया और इसके बाद यात्रा कैलोरा रोड पर रवाना हो गई। गांव लुटसान में भी यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी देवेश चौधरी, सांसद राजवीर दिलेेर, विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन आशीष शर्मा, भूरा पहलवान, रामेश्वर उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, शरद माहेश्वरी, रूपेश उपाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा, प्रेमपाल सोलंकी, मदन फौजी, शिवदेव दीक्षित, नीलेश उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, हरीशंकर वार्ष्णेय, कुसमा देवी मदनावत, सत्यपाल मदनावत, आदेश पाठक, लखन शर्मा, सतेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, क्रमल वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, प्रमोद मदनावत, अविनाश तिवारी, विवेक रावत, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, विष्णु बघेल, सोमेश सोलंकी, तहसीलदार सुशील कुमार, एडीओ दिनेश सिंघल, उमलेश यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें