हाथरस : हाथरस जंक्शन क्षेत्र की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत के वाद पोस्टमार्टम गृह पर परि
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव पोरा में बुधवार की रात को एक विवाहिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर बृहस्पतिवार की दोपहर को मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के मध्य मृतका की बेटी के नाम हिस्सा करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हिसा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र की सपना की शादी हाथरस जंक्शन के गांव पोरा निवासी विवेक गौतम के साथ हुई थी। बुधवार की रात को महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत हो जाने पर मायके पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। मृतका ने अपने पीछे एक बेटी को रोते बिखलते छोड़ा। मृतका के भाई संजीव कुमार ने अपनी भांजी का हिस्सा नाम करने की बात ससुराल पक्ष के समक्ष रख दी।
इसको लेकर पोस्टमार्टम गृह पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया। हिस्सा देने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की जिद पर मृतका के मायके के लोग अड़ गए। लोगों के हस्तक्षेप के बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतका की बेटी को हिस्सा देने के लिए राजी हुए। हिस्सा देने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना कि मृतका की बेटी को हिस्सा देने के लिए विवाद दोनों पक्षों में हुआ था। बाद में सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। संवाद