हाथरस : शहर में बृहस्पतिवार की शाम को छाये बादल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर को तेज हवाओं के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान आमजन को हालांकि गर्मी से राहत मिली। शहर और कस्बों में बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण लोगों को बिना बिजली के काफी देर तक रहना पड़ा। कर्मी लाइनों में फाल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में मौसम हर रोज बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी अचानक सर्द हवाओं के साथ ठंडक हो रही है। इस कारण बीमारियां पांव पसार रही हैं।
बृहस्पतिवार की शाम को आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के चलते लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण लोगों काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज भी नहीं कर सके। संवाद