फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी काफी समय से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। जिसे लेकर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिए। पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त संजय फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी कर दिया। शनिवार को चंदपा कोतवाली के एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी गश्त पर थे। तभी वांछित आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें