फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी ने बाइक चलाकर दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश

विज्ञापन
हाथरस : यातायात माह के चलते बाइक पर निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल एसपी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसपी ने बाइक चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कोतवाली हाथरस गेट से शुरू हुई बाइक रैली में पुलिस कर्मियों के साथ बाइक ड्राइव करके खुद एसपी आगे चले। उनके साथ एएसपी भी दूसरी बाइक पर चले। लोगों को यातायात के निमयों के बारे में भी बीच-बीच में जानकारी दी गई।
रविवार को कोतवाली हाथरस गेट परिसर से यातायात माह के तहत पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली अलीगढ़ रोड गांधी तिराहा से शुरू हुई। रैली में शामिल पुलिस कर्मी शहर में प्रमुख मार्गों से होते हुए जगह-जगह लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली समापन के बाद यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया गया। रैली में एएसपी प्रकाश कुमार, कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा, कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी, यातायात प्रभारी अखिलेश बघेल सहित सीओ व अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें