फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 29 बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में विजिलेंस मारेगी छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 29 बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली अधिकारी विजिलेंस टीम के साथ छापा मारेंगे। इन इलाकों 10 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं। इसका खुलासा एनर्जी ऑडिट में हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अब तक हर वर्ष फीडर वार एनर्जी का ऑडिट किया जाता था। इस वर्ष निगम स्तर से जिले के 64 बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में ट्रांसफार्मर वार एनर्जी का ऑडिट किया गया है। ऑडिट में यह देखा गया कि किस फीडर पर कितनी बिजली दी जा रही है और उसके मुकाबले कितना राजस्व आ रहा है। इस दौरान 29 बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में अधिक बिजली चोरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजली अफसरों ने विजिलेंस टीम के अधिकारियों को इन इलाकों की सूची सौंपी है। इनमें हाथरस शहर का नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, कोटा बिजलीघर, सासनी, सादाबाद और सिकंदराराऊ के इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में विजिलेंस बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाएगी। गौरतलब है कि शहर में 34 व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इससे महकमे का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि विजिलेंस को इन बिजलीघरों की सूची सौंपी गई है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें