फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्ट्रांग रूम व कॉलेजों में रखी अलमारी की होगी 24 घंटे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का पर्चा लीक होने बाद प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम व कॉलेजों की अलमारी में रखे प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसके जरिये 24 घंटे स्ट्रांग रूम व स्कूलों की अलमारी की निगरानी की जाएगी। इस काम के लिए कार्मिकों को भी तैनात कर दिया गया है।
एडीएम न्यायिक ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा जोर लगाया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा का पर्चा लीक होने की सूचना के बाद से प्रशासन ने स्ट्रांग रूम व कॉलेजों की अलमारी में रखे पर्चों की निगरानी की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक ने अलग से एक और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें 12 लैपटॉप या डेस्कटॉप मय की-बोर्ड, माउस और यूपीएस सहित स्थापित किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम और प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए अलमारी की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। तीन शिफ्टों में इन लैपटॉप व डेस्कटॉप की निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में 36 कार्मिकों को तैनात किया गया है। यह कार्मिक स्ट्रांग रूम व अलमारी की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें