फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विजिलेंस प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, एसई दफ्तर पर धरना

विज्ञापन
हाथरस : विजिलेंस प्रभारी की एसई से शिकायत करते एसडीओ और जेई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) और बिजली विभाग की टीम ने सादाबाद नगर व दो गांवों में बुधवार को चेकिंग की। इस दौरान अवर अभियंता (जेई) ने विजिलेंस प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विजिलेंस प्रभारी के खिलाफ उपखंड अधिकारी (एसडीओ) व जेई लामबंद हो गए और अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय पहुंच गए। वहां धरना शुरू कर दिया। इस सिलसिले में एसई एमपी सिंह ने विजिलेंस के एसपी को भी अवगत कराया। बाद में बिजली थाने के प्रभारी व एसई ने एसडीओ व जेई समझा बुझाकर शांत किया।
सादाबाद क्षेत्र में तैनात विद्युत महकमे के जेई श्रीकांत ने विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को चेकिंग की। जेई ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों के यहां बिजली चोरी पकड़ी थी। एक व्यक्ति की केबल में कट था, लेकिन तार नहीं डला हुआ था। इसमें जेई ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट कराने के कागजी प्रक्रिया को पूरा किया था। उसके बाद विजिलेंस प्रभारी से हस्ताक्षर करने के लिए कहा। जेई का आरोप है कि इस पर विजिलेंस प्रभारी ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर अभियंता संघ, जेई और एसडीओ एकजुट होकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले से एसई एमपी सिंह को अवगत कराया। एसई ने विजिलेंस की एसपी से वार्ता की। उसके बाद जेई और एसडीओ संतुष्ट नहीं हुए। वह कार्यालय में फर्श बिछाकर बैठ गए और विजिलेंस प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी होने पर बिजली थाने के प्रभारी अभय प्रताप सिंह व एसई कार्यालय के बाहर आ गए। दोनों ने कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। संवाद
हंगामे के दौरान खूब लगाए आरोप
एसडीओ व जेई ने इस दौरान विजिलेंस प्रभारी पर चेकिंग के नाम पर कई आरोप लगाए। यहां तक कहा कि चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम सहयोग नहीं करती है। इससे मनोबल टूटता है। काफी देर तक अधीक्षण अभियंता व बिजली कर्मियों के बीच वार्ता भी चली। शिकायत करने वालों में एसडीओ पवन वर्मा, एसडीओ विशाल निषाद, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्वत, एसडीओ केजी अग्रवाल, गोपीचंद्र भास्कर, अमित गुप्ता, तोशिष कुशवाहा, विवेक भारती, श्रीकांत, नेम सिंह, कितु शर्मा, निर्मल वर्मा, भूप सिंह, प्रहलाद सिंह, पुष्पेंद्र, अजय, विनय यादव, मुदित अग्रवाल, कमल सिंह, जितेंद्र कुमार, चेतन चौहान आदि थे।
विज्ञापन

जेई ने विजिलेंस के प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में एसडीओ और जेई आए थे। इस प्रकरण की जानकारी विजिलेंस एसपी को दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की जाएगी।
-एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें