फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लक्ष्य निर्धारित कर संघर्ष करें, कामयाबी जरूर मिलेगी : डीएम

विज्ञापन
हाथरस : हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में मौजूद डीएम, अन्य अधिकारी, महिलाएं व किशोरी। संवा? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लड़कियां खुद को कम न आंके। अगर, लक्ष्य निर्धारित कर संघर्ष करें तो कामयाबी एक न एक दिन जरूर मिलेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में डीएम रमेश रंजन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यूपीएससी में टॉप तीन स्थानों पर कब्जा कर बेटियों ने इसे साबित भी कर दिखाया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज के समय में बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं।
संवाद के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा परी वर्मा ने छात्राओं में आत्मरक्षा का गुण विकसित करने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की मांग की। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को इस संबंध में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। मेधावी छात्रा मुस्कान ने छात्रवृत्ति से संबंधित मांग रखी। 12वीं की छात्रा श्रद्धा शर्मा ने आर्थिक मदद के लिए छात्रवृत्ति एवं परिजनों को रोजगार प्रदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने नौ साल पहले देवर द्वारा बदनीयती से तेजाब डाल कर हमला करने की बात कही गई।
वहीं, एक युवती ने जानबूझकर मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायत की। इसके अलावा एक महिला ने पड़ोसियों द्वारा उसे उसकी दुकान का सामान हड़पने और प्रताड़ित करने की शिकायत की। समाजसेविका अनु विमल ने विद्यालयों में नैतिक शिक्षा का पठन पाठन नियमित रूप से कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें