फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सब्जियों के दाम में आई गिरावट, टमाटर 30-40 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दिनों बेतहाशा रूप से बढ़ रहे सब्जियों के दामों में अब गिरावट आना शुरू हो गई है। इससे आम आदमी को काफी राहत मिली है। गौरतलब हो कि पूर्व में बारिश की वजह से कई जगह रास्ते बंद थे, लिहाजा बाजार में सब्जी की कमी हो गई थी, लेकिन अब रास्ता खुल जाने के बाद एक बार फिर सब्जी मंडी में सब्जियों की मात्रा पर्याप्त हो गई है। लिहाजा सब्जियों के मूल्य में कमी आ गई है।
विज्ञापन

सादाबाद की सब्जी मंडी में पांच दिन पहले 40 रुपये किलो के भाव से बिक रही प्याज अब 20 -25 रुपये किलो के भाव से बिक रही है। इसी तरह 80 रुपये किलो के भाव से बिक रहे टमाटर के तेवर भी ढीले हो गए हैं, अब सब्जी मंडी में टमाटर 30 से 40 रुपये किलो मिल रहा है। 30 रुपये किलो बिकने वाली गोभी भी अब 10-15 रुपये किलो के भाव से बाजार में बिक रही है। इसी तरह अन्य कई तरह की सब्जियों के भाव भी गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें