संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता उदय पुंढीर ने शनिवार को क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पूरी तरह परिपक्व हो गई है। वो विधानसभा चुनाव में काम के आधार पर वोट देगी न की लफ्फाजी के आधार पर।
गांव लिहा में ग्रामीणों से बात करते हुए उदय ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पूर्व कोरोना संकट के दौरान कोई अब्बाजान-भाईजान आगे नहीं आए। अखिलेश यादव ने तो कोरोना टीके को ही भाजपा की टीका बता कर लगवाने से इंकार कर दिया था। प्रदेश सरकार इस मुसीबत की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी रही।
विकास कार्य आज पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। चाहे वो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो, जेवर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या नोएडा डिजिटल इंडिया का कार्य। विपक्षी केवल सत्ता पाने के लिये प्रपंच कर सकते हैं प्रदेश की उन्नति खुशहाली के लिए नहीं।
हमेशा की तरह इस बार भी ग्रामीण अंचल भाजपा की जीत का संबल बनेगा। मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता दिनेश अग्रवाल, रामदयाल सिंह, सत्यपाल एडवोकेट, बद्री प्रसाद, शिशुपाल सिंह यादव, लाल साहब, राजेंद्र, आलोक कुमार पुंढीर, भोला भइया, राजेश पुंढीर, नरेश पुंढीर, शिवकुमार सिंह बाबा, नीरज चौहान, पुष्पेंद्र पुण्ढीर, रिंकू, श्योराज सिंह सिंह आदि थे।