फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः शादी में महिलाओं पर टिप्पणी करने पर बवाल, बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
बारात में मारपीट के दौरान टूटी पडी कुर्सी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड गिजरौली स्थित टाप रोड पर रविवार की देर रात शादी समारोह में आई महिलाओं व लड़कियों पर टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। इस पर लोगों ने बरातियों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दूल्हे की बहन सहित कई बराती घायल हो गए। आरोपियों ने कुर्सियों को भी तोड़ दिया। दूल्हे के जीजा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजदों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा रोड गांव टॉप रोड पर आगरा के टेडी बगिया बरात से आई थी। बरात चढ़त के बाद बराती व घराती खाना खा रहे थे। जहां पर कुछ असामाजिक तत्व शादी समारोह में आ गए और महिलाओं व लड़कियों पर कमेंट कर दिया। इसका बरातियों ने विरोध किया तो उनके साथ कुछ लोगों ने बेल्ट व लात घूंसों से मारपीट कर दी। जिसके बाद बरात में भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ दौड़े।
विज्ञापन

खेतों में जाकर भी बरातियों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में दूल्हे की बहन व सहित कई लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में जाकर कराया गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर भी उत्पाती शांत नहीं हुए तो कोतवाली सदर से काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। सुबह चार बजे पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई आनन फानन करा दी गई। दूल्हे के जीजा ने मारपीट व तोड़फोड़ करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अब तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। जिसमें दो नामजदों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि शादी समारोह में बारातियों के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो बरातियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें