संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रेलवे प्रशासन ने मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। सोमवार को शहर के चौबे वाले महादेव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम चला। ट्रेनों को कॉशन की मदद से गंतव्य को गुजारा गया। वहीं क्रासिंग बद होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
पहले चरण में मथुरा से कासगंज के बीच रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक मेंटेनेंस के काम को किया जा रहा है। अब तक मथुरा से हाथरस सिटी स्टेशन के निकट तक काम लगभग पूरा हो गया है। अब पैकिंग मशीन मैंडू की ओर बढ़ेगी।
सोमवार को शहर के चौबे वाले महादेव के निकट रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण सुबह से शाम तक फाटक बंद रहा। लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में अन्य रास्तों को सहारा लेना पड़ा। समय की बर्बादी के साथ लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।