फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘भाजपा शासन में नौजवान बेरोजगारी से परेशान’

विज्ञापन
हाथरस : बसपा की बैठक में मंचासीन अतिथि। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

गांव नगला लच्छी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक हुई। अध्यक्षता एदल सिंह चौधरी ने की। मुख्य अतिथि सेक्टर संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजय सिंह, सेक्टर संयोजक आगरा व अलीगढ़ मंडल देवी सिंह कुंतल रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। नौजवान बेरोजगारी के कारण परेशान है।
बैठक में सेक्टर प्रभारी हुकुम सिंह, जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष जलालुउद्दीन मंचासीन रहे। आयोजन बबलू चौधरी व सुमित कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि कि प्रदेश में जंगलराज, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों की भाजपा शासनकाल में बाढ़ आ गई है। बेरोजगारी के कारण नौजवान परेशान हैं। प्रदेश का किसान कई महीनों से तीन काले कानूनों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश के सर्व समाज के लोग बहन मायावती के नेतृत्व को याद कर बसपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं, जिससे प्रदेश में अमन-चैन कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महासचिव राज कपूर ने किया। बैठक में जवाहरलाल शर्मा, चौधरी रुस्तम सिंह, चौधरी चंदन सिंह, चौधरी जगदीश सिंह, चौधरी रंजन सिंह, बाबुद्दीन चौधरी, प्रताप सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, रामकुमार फौजी, श्याम सुंदर शर्मा, चौधरी राजनलाल, चौधरी बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दीवान सिंह, चंद्रभान सिंह, सत्य प्रकाश, जेपी सागर सहित आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें