हाथरस : बागला कॉलेज मार्केट में एक दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। सं
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला मार्ग स्थित बुकसेलर की दुकान की दीवार काटकर बदमाश नकदी और सामान चोरी कर ले गए। दुकान में चोरी की जानकारी सुबह दुकानदार को हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। यहां पर करीब एक लाख रुपये की चोरी होने बात कही जा रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की नवल नगर कॉलोनी निवासी अतिन कुमार वार्ष्णेय पुत्र अनिल कुमार वार्ष्णेय की बागला कॉलेज की मार्केट में बुकसेलर की दुकान है। मंगलवार-बुधवार की रात को बदमाशों ने दुकान की पीछे की दीवार काट ली और दुकान के अंदर दाखिल हो गए।
यहां से बदमाश नकदी और सामान चोरी कर ले गए। सुबह के वक्त दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से इसके बारे में पूछताछ की। संवाद