फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माइनर की पुलिया क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

केशोपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित माइनर की पुलिया दो सप्ताह पहले क्षतिग्रस्त है। पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगला पोपी-केशोपुर मार्ग पर माइनर की क्षतिग्रस्त हुई पुलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर के माजरा नगला पोपी से हाथरस विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशोपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित माइनर की पुलिया दो सप्ताह पहले क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायतों के बावजूद अभी तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण आसपास के गांवों के बाशिंदों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव गंगापुर के ग्रामीण राजकुमार सिंह ने बताया कि नगला पोपी से केशोपुर जाने वाले मार्ग पर दो सप्ताह पहले इस माइनर की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस बारे में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के अलावा राजनेताओं को भी अवगत कराया गया। आज तक कोई भी अधिकारी क्षतिग्रस्त हो चुकी इस पुलिया का निरीक्षण करने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि इस पुलिया से हर रोज आसपास के कई गांवों के लोग ग्राम पंचायत केशोपुर से गुजरने वाले जलेसर-सासनी मार्ग पर पहुंचने के लिए आवागमन करते हैं। किसान भी बैलगाड़ी लेकर इसी पुलिया से खेतों की तरफ आते-जाते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें