फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश में तीन मंजिला मकान गिरा, बच्चा सहित चार लोग मलबे में दबे

विज्ञापन
हाथरस : शहर की पीपल वाली गली में गिरा मकान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश पुराने मकानों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कोतवाली सदर के हलवाई खाना स्थित जैन गली में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और फिर पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ ने पूरे मामले की जानकारी ली। गली काफी संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
प्रवीण कुमार पुत्र रामकुमार का हलवाई खाना स्थित जैन गली में पुराना पुश्तैनी मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते थे। यह तीन मंजिला मकान शुक्रवार की सुबह अचानक से भरभरा कर गिर गया। तीसरी व दूसरी मंजिल की छत गिर जाने से परिवार के लोग उसके मलबे में दब गये। मकान गिर जाने से लोहे के गार्डर और पत्थर सड़क पर आ गिरे। एकाएक हुए हादसे के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों की सूचना के बाद आनन-फानन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए। कोतवाली पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड क कर्मी मौके पर पहुंच गए। मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मलबे में दबने से प्रवीण की चार वर्षीय पुत्री मान्या व तीन वर्षीय खुशी और पत्नी रानी घायल हो गईं। 18 वर्षीय ऐली पुत्री किशोर को बड़ी मुश्किलों के बाद जाकर बाहर निकाला जा सका। चारों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। एसडीएम सदर व तहसीलदार ने निजी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल का निर्माण कुछ समय पूर्व ही कराया गया था, जिसकी दीवारों पर प्लास्टर भी नहीं हो रहा था। पिछले कुछ दिन पूर्व मकान की दीवारों के चटक जाने की जानकारी आसपास के लोगों ने दी थी और उसे सही कराने के लिए कहा, लेकिन बारिश का मौसम शुरू हो जाने के कारण मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

देर शाम दो और मकान व एक दुकान की छत गिरी, अफरा-तफरी
हाथरस। बारिश से जहां लोगों को जलभराव की समस्या का तो सामना करना पड़ रहा है। शहर से लोगों को जान-माल का नुकसान भी हो रहा है। शहर में ही कई मकान इस बारिश से गिर गए हैं। साथ ही कुछ और गिरासू मकान इसकी वजह से गिर सकते हैं। जैन गली में ही शुक्रवार की शाम एक और मकान गिर गया। इस गली में शुक्रवार की सुबह मकान गिरने से हादसा हुआ था। शुक्रवार की शाम को वहां वह मकान भी गिर गया, जिसमें प्रहलाद वर्मा रहते हैं। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं हलवाई खाना में एक दुकान की छत गिर गई। वहां भी भीड़ लग गई। इधर, पीपल वाली गली में भी एक मकान धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के चलते कई और मकान गिर सकते हैं। यह गिरासू हालत में हैं। इनमें रह रहे लोगों को जान माल का खतरा हो सकता है। संवाद

हाथरस : जैन गली में मकान के गिरने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल व भीड़। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें