न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर इस बार जिले के अंत्योदय कार्डधारकों को दीवाली पर खाद्यान्न के साथ तीन किलो चीनी भी मिलेगी। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि इस बार दीवाली के मद्देनजर जिले में तीन नवंबर से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो प्रति कार्ड चीनी मुहैया कराई जा रही है। शासन स्तर से 18 रुपये प्रति किलो के आधार पर चीनी दर निर्धारित की गई है। कार्डधारक निर्धारित दर देकर चीनी ले सकता है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के खाद्यान्न वितरण में आधार कार्ड में अंगूठा न आने के कारण जो भी कार्डधारक खाद्यान्न लेने से वंचित रह गए हैं, वे आज ओटीपी के जरिए खाद्यान प्राप्त कर सकते हैं। शासन स्तर से एक दिन की खाद्यान्न वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद