सहपऊ में चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी प्रचार में जुटे हुए हैं तो वहीं, लोग भी हर जगह चुनावी चर्चाएं करते दिख जाते हैं। लोग चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय मुद्दों और प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करते देखे जा सकते हैं।
क्षेत्र के गांव नगला सेवा में साहब सिंह चायवाला के दुकान पर चुनावी चर्चा करते हुए ग्रामीण कहते हैं कि जो प्रत्याशी किसानों के साथ व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगा उसी का वोट दिया जाएगा। उनका कहना है कि चुनाव के समय सारे प्रत्याशी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन देता है लेकिन जीतने के बाद फिर कभी गांवों की ओर रुख नहीं करता है।
कृष्ण वीर सिंह का कहना है कि इस बार वह प्रत्याशी को ठीक प्रकार परखने के बाद ही वोट करेंगे। दिनेश शर्मा कहते हैं कि जो प्रत्याशी जीतने के बाद गांवों की समस्याओं की निदान कराए उसी को वोट डाला जाएगा। दिव्यांग बलवीर सिंह का कहना कि जो प्रत्याशी गरीब तबके एवं दिव्यांग के लिए सरकार से सहायता दिलवाएगा वह उसी को वोट करेंगे।
तेजवीर सिंह का कहना कि जो प्रत्याशी पक्षपात की बात नहीं करें, जातिवाद से उठकर सोचे वह उसी को वोट देंगे। मौके पर हरगोपाल, साहब सिंह संजीव आदि का कहना था कि वह उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो जीतने के बाद आम लोगों के पास आकर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराए।