फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जरैरा व नगला मोती की पोखर में दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
हाथरस : नगला मोती की पोखर के किनारे पड़ा मगरमच्छ। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोती में सिंचाई विभाग की पोखर व गांव जरेरा की पोखर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। पोखरों में मगरमच्छ के दिखने से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
गांव बरवाना पंचायत के माजरा नगला मोती में सिंचाई विभाग की पोखर में बुधवार को तीन-चार फुट का एक मगरमच्छ दिखा। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मगरमच्छ पोखर के अंदर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जरेरा की पोखर में मगरमच्छ निकलने की सूचना पर वन विभाग के वन रक्षक श्रीचंद ने पोखर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि, उन्हें कोई मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सजग व सुरक्षित रहने के लिए पशुओं को पोखर के किनारे न ले जाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें