फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोचिंग सेंटर पर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला में कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाले दो गुट के छात्रों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्र हिरासत में आने के बाद दोनों गुटों के छात्रों के परिजन मुरसान थाने पर आए और समझौता करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों में फटकार लगाई है। दोनों पक्ष के लोग देर शाम तक समझौते का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कस्बा मुरसान में जगह-जगह तमाम फर्जी तरीके से कोचिंग सेंटर खुले हुए हैं। कस्बा में कई सेंटरों पर आए दिन छात्रों के गुटों में मारपीट व उनके अन्य मामले सामने आते रहते हैं। प्रशासन को इन अवैध तरीके से खुले कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें