फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एकतरफा प्यार में हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी युवक की हत्या के मामले में एक तरफा प्यार की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी रविकांत (34 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद हैंडीक्राफ्ट कारीगर था। उसी के गांव का मोनू पुत्र विष्णु भी उसके साथ काम करता था। पुलिस की मानें तो मोनू रविकांत की पत्नी से इकतरफा प्यार करने लगा। इसकी जानकारी जब रविकांत को हुई तो उसने मोनू से दिवाली बाद से दूसरी जगह जाकर काम करने को कहा। इस बात को लेकर मोनू ने उसकी हत्या का प्लान बनाया और बृहस्पतिवार की देरशाम को वह रविकांत को अपने साथ करीब साढ़े पांच बजे घर से बाइक से पार्सल लेने के बहाने ले गया। रात में मोनू घर पर बाइक खड़ी करने आया तो बताया कि रविकांत तालाब चौराहे पर गया है। इसके बाद देर रात तक रविकांत घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संबंध में मोनू से जानकारी की गई तो वह गुमराह करता रहा। शुक्रवार की सुबह रविकांत का शव मंडी के पीछे मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि मोनू पुत्र विष्णु मृतक की पत्नी को चाहता था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। इसके बाद से मृतक ने उसे अपने साथ काम करने के लिए भी मना कर दिया था। इसके चलते ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें