फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आसरा कॉलोनी के मकान का छज्जा गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
हाथरस : ढकपुरा रोड पर आसरा योजना की कॉलोनी के मकान का गिरा छज्जा व लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में ढकपुरा रोड पर आसरा योजना के तहत बने एक मकान का छज्जा रविवार की शाम को भरभराकर गिर गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान वहां के लोगों ने ढकपुरा रोड पर जाम लगा दिया। इन लोगों का आरोप था कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष ने भी अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।
स्थानीय ढकपुरा रोड पर आसरा योजना के तहत मकान बने हुए हैं। इनमें कई परिवार रह रहे हैं। कई बार लोग यह आरोप लगाते रहे हैं कि मकानों में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और ही इनकी हालत जर्जर हो गई है। रविवार की शाम को चार बजे के लगभग दूसरी मंजिल पर रहने वाली सायरा (40 साल) बेगम पत्नी सलीम खान कपड़े सुखा रही थीं तो एकाएक छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके सहारे की दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन

सायरा के साथ-साथ उसकी 20 साल की बेटी काजल, 16 वर्षीय पुत्र नदीम भी नीचे गिर गए और घायल हो गए। मकान के मलबे में दबकर एक बच्ची मुस्कान को भी चोट आई है। इन घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सायरा ने दम तोड़ दिया। इधर, मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने ढकपुरा रोड पर जाम लगा दिया। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। लोगों का आरोप था कि कॉलोनी के निर्माण में बेहद घटिया सामान लगाया गया है।
विज्ञापन

बारिश में छतों व दीवारों से पानी टपक रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी की जा चुकी है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पीओ डूडा अनुपम गर्ग का कहना है कि जिस कंपनी ने यह निर्माण कराया है, उसके संबंध में भी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें