फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नशे में धुत मिला सफाईकर्मी, एक महिला कर्मी थी गैरहाजिर

विज्ञापन
हाथरस : सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नगर पालिका के ईओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवरात्र के पर्व पर नगर पालिका के अधिकारी लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर नगर पालिका के ईओ ने बुधवार की सुबह जब सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो उन्हें एक कर्मचारी शराब के नशे में मिला। एक कर्मचारी उन्हें गैरहाजिर मिली तो एक अन्य महिला कर्मी बातों में मशगूल मिली। ईओ ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
बुधवार की सुबह नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार ने सुबह छह बजे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। एक जिम्मेदार सफाई कर्मचारी उन्हें शराब के नशे में मिला। एक महिला कर्मी ड्यूटी की बजाय एक अन्य महिला से बातें करती हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर 24 में एक कर्मचारी ड्यूटी से गायब था, जबकि हाजिरी रजिस्ट्रर में उसकी उपस्थिति दर्ज थी। एक महिला कर्मचारी के स्थान पर दूसरी महिला कार्य कर रही थी। ईओ ने शराब के नशे में मिले जिम्मेदार सफाई कर्मचारी को मूल पद पर तैनाती के आदेश कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें