ब्रह्मणपुरी में तालाब की सफाई कराने पहुंचे एसडीएम अंकुर वर्मा, ईओ रमा दुबे। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पुरदिलनगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में स्थित मोहारी तालाब की बुधवार को भी सफाई नहीं हो सकी। एसडीएम आरके वर्मा, अधिशासी अधिकारी रमा दुबे अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने गए लेकिन तालाब अधिक पुराना होने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पाई। जेसीबी मशीन और टीम को लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित तालाब में आधे से अधिक कस्बे का पानी आता जाता है। पिछले साल इस मोहारी में इतना पानी अधिक भर गया कि भगवान राम के मंदिर में भी घुटनों से ऊपर तक पानी महीनों भरा रहा। लोगों के घरों में भी पानी भर गया। इसको लेकर लोगों ने आंदोलन भी किया था।
समस्या को लेकर सुरेश चंद्र आर्य ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस तालाब की सफाई कराने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जेसीबी से तालाब की सफाई कराने आए थे। तालाब अधिक पुराना होने के कारण उसकी गहराई का भी कोई जायजा नहीं था इसलिए सफाई नहीं हो सकी। एसडीएम ने ईओ को इस तालाब का एस्टीमेट बनाकर टेंडर उठाने के आदेश दिए हैं।