फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ठाकुर मनोहर जी की पालकी यात्रा ने मचाई धूम

विज्ञापन
पालकी शोभायात्रा के दौरान विधायक का स्वागत करते आयोजक। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

होली के मौके पर कस्बे के जवाहर बाजार स्थित प्राचीन ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शुभारंभ कार्ष्णि संत बालयोगी जी महाराज ने ठाकुर जी की आरती उतारकर किया। मंदिर पर भव्य सजावट की गई। ठाकुर जी की आरती उतारकर सर्व मंगल की कामना की गई।
अबीर-गुलाल की बौछार और जयकारों के साथ पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा सुभाष गली चौक, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी, डाकखाना रोड, सूरजगंज, निरंजन बाजार आदि स्थानों से होती हुई मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान अबीर-गुलाल की बौछार के बीच भक्त भजनों पर खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली की मस्ती और भगवान मुरली मनोहर की भक्ति में चूर होकर भक्त झूमते रहे। पालकी में सजे ठाकुर मुरली मनोहर के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। जगह-जगह ठाकुर जी की आरती उतारी गई। भक्तों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। पालकी यात्रा में पंडित अजित सारस्वत, विष्णु पचौरी, संजू वर्मा, मनोज, यश जैसवाल, पुलकित जैसवाल, आदर्श वर्मा, अंकुर गुप्ता, बनवारीलाल पचौरी, किशोर पचौरी, पंकज पचौरी, प्रभाष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें